New AI Feature: AI से बदलेगी पढ़ने की आदत? X का नया AI फीचर “Summarise” हुआ लॉन्च

New AI Feature: अब लंबी-लंबी खबरें पढ़ने का झंझट कम होने वाला है। X ने एक नया AI फीचर “Summarise” पेश किया है, जो किसी भी बड़े आर्टिकल को कुछ ही सेकंड में छोटे और आसान पॉइंट्स में बदल देता है।

New AI Feature: अब लंबी-लंबी खबरें पढ़ने की झंझट कम हो सकती है। एलन मस्क के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म X एक नया AI फीचर “Summarise” लेकर आया है, जो किसी भी बड़े आर्टिकल को कुछ सेकंड में छोटे-छोटे पॉइंट्स में बदल देता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को पूरे आर्टिकल को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। “Summarise” बटन दबाते ही AI तुरंत उस कंटेंट का सार पेश कर देता है। इससे यूजर्स कम समय में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

किसके लिए है यह फीचर

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जिनका attention span कम है और जो तेजी से जानकारी लेना चाहते हैं। आज के तेज़ डिजिटल दौर में इसे एक गेमचेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। इस फीचर की जानकारी Nikita Bier ने दी। उनका कहना है कि इसका मकसद यूजर्स को कम समय में ज्यादा जानकारी देना है, ताकि वे जल्दी और आसान तरीके से कंटेंट समझ सकें।

फीचर पर छिड़ी बहस

जहां कई यूजर्स इसे काफी उपयोगी मान रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि इससे पढ़ने का अनुभव प्रभावित हो सकता है। उनका मानना है कि अगर पहले ही सार मिल जाएगा, तो पूरा आर्टिकल पढ़ने की दिलचस्पी कम हो सकती है। इससे पहले X “Listen” फीचर भी लॉन्च कर चुका है, जो Grok वॉइस टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके जरिए यूजर्स आर्टिकल को पढ़ने के बजाय सुन भी सकते हैं जब फोन लॉक हो।

तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

कंपनी का दावा है कि आर्टिकल से जुड़े फीचर्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और यह X के सबसे तेजी से ग्रो करने वाले प्रोडक्ट्स में शामिल हो चुका है। इससे साफ है कि लोग अब स्मार्ट तरीके से जानकारी लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिलहाल “Summarise” फीचर सिर्फ Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत करीब ₹427 प्रति महीने से शुरू होती है, जबकि Premium Plus प्लान के लिए ₹2570 तक खर्च करना पड़ सकता है। शुरुआती ऑफर में 50% तक की छूट भी दी जा रही है।

 

New AI Feature
Comments (0)
Add Comment