National Security: देश दहलाने की साजिश फेल, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

National Security: शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के तार सीमा पार से जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

National Security: Delhi Police Special Cell ने एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) और बांग्लादेश आधारित आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और बड़े हमले की तैयारी में जुटे थे। सभी आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

तमिलनाडु से 6 गिरफ्तार

तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के अलग-अलग गारमेंट यूनिट्स से छह संदिग्धों को पकड़ा गया।

  • उथुकुली से 2

  • पल्लादम से 3

  • तिरुमुरुगनपूंडी से 1

गिरफ्तार आरोपियों में मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के नाम शामिल हैं।

फर्जी दस्तावेज और सोशल मीडिया नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा रहे थे। गारमेंट फैक्ट्रियों में काम करने की आड़ में कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, ये लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच में विदेशी हैंडलर्स से संपर्क के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि संदिग्धों को सीमा पार से फंडिंग मिल रही थी और उन्होंने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रेकी भी की थी।सूत्रों के अनुसार, ये लोग दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ जैसे पोस्टर लगाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

 

National Security
Comments (0)
Add Comment