Iran Israel War: ईरानी ड्रोन का हमला? ओमान बंदरगाह पर तेल टैंक में धमाके से मचा हड़कंप

Iran Israel War: ईरान ने ओमान पर जोरदार हमला किया है। ईरान ने अपने घातक ड्रोन्स से ओमान के सलालाह पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों को निशाना बनाया है।

Iran Israel War: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव अब और गंभीर होता जा रहा है। इजरायल और अमेरिका की ओर से किए जा रहे हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी और अरब क्षेत्र के कई इलाकों में लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने ओमान के सलालाह पोर्ट पर ड्रोन के जरिए तेल भंडारण टैंकों को निशाना बनाया है। ओमान टीवी ने इस हमले की जानकारी दी है, जबकि ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने भी बंदरगाह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की पुष्टि की है।

हमले का वीडियो आया सामने

ईरान की तरफ से किए गए इस ड्रोन हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ऊर्जा से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी भी मर्चेंट जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के बाद तेल स्टोरेज टैंकों से आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया।

ओमान के सुल्तान ने जताई नाराजगी

हमले के बाद हैथम बिन तारिक अल‑सईद, जो ओमान के सुल्तान हैं, उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से संपर्क किया और ओमानी क्षेत्र पर हुए हमलों को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सुल्तान ने यह भी दोहराया कि ओमान इस संघर्ष में तटस्थ रुख बनाए हुए है और अपनी सुरक्षा तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में सुल्तान हैथम बिन तारिक ने मुज्तबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुने जाने पर बधाई दी थी। इस बारे में The Times of Israel ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाजों पर हमला

तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए ओमान लगातार मध्यस्थता की कोशिश करता रहा है। लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि फिलहाल ये प्रयास असरदार साबित नहीं हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तीन व्यावसायिक जहाजों पर भी हमले की खबर सामने आई है।

 

Iran Israel War
Comments (0)
Add Comment