IPL 2026 Live Streaming: Indian Premier League 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहले ही दिन Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Bengaluru के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप इस सीजन के मुकाबले टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं। कहीं जानकारी के अभाव में मैच के दिन आप इधर-उधर भटकते न रह जाएं और मुकाबला मिस न कर दें, इसलिए बेहतर है कि पूरी डिटेल अभी से नोट कर लें।
घरेलू मैदान पर खेलेगी आरसीबी
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा और इस बार आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने Punjab Kings को हराकर पहली बार खिताब जीता था। इसी कारण टीम को ओपनिंग मैच खेलने का मौका मिला है। खास बात यह भी है कि यह मुकाबला बेंगलुरु में आरसीबी के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा, जहां टीम को अपने फैंस का पूरा समर्थन मिलने की उम्मीद है।
टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मैच
अगर लाइव प्रसारण की बात करें तो पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी टीवी पर मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा। वहीं मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar उपलब्ध रहेगा। अच्छी बात यह है कि दर्शकों को इस बार भी अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाएं भी शामिल होंगी।
अपडेट्स के लिए कहां जाएं
ध्यान रखें कि स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार के अलावा किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव मैच नहीं दिखाया जाएगा। अगर कोई और ऐसा दावा करता है तो वह गलत होगा। हालांकि, लाइव स्कोर, बॉल-टू-बॉल हिंदी कमेंट्री और मैच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए आप India TV जैसे प्लेटफॉर्म का रुख कर सकते हैं, जहां आपको लगातार ताजा जानकारी मिलती रहेगी।