Election Dates 2026 Announced: देश में बड़े चुनावी मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। Election Commission of India ने वर्ष 2026 में होने वाले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के चरण, नामांकन की अंतिम तिथि, वोटिंग की तारीख और मतगणना के दिन की पूरी जानकारी जारी कर दी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
-
पहले चरण का गजट नोटिफिकेशन: 30 मार्च 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल 2026
-
पहले चरण की वोटिंग: 23 अप्रैल 2026
-
दूसरे चरण का गजट नोटिफिकेशन: 2 अप्रैल 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2026
-
दूसरे चरण की वोटिंग: 29 अप्रैल 2026
-
मतगणना और परिणाम: 4 मई 2026
असम विधानसभा चुनाव 2026
असम में चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे।
-
गजट नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026
-
मतदान: 9 अप्रैल 2026
-
परिणाम: 4 मई 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडु में भी मतदान एक चरण में होगा।
-
गजट नोटिफिकेशन: 30 मार्च 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल 2026
-
मतदान: 23 अप्रैल 2026
-
परिणाम: 4 मई 2026
केरल विधानसभा चुनाव 2026
केरल में भी एक चरण में चुनाव कराया जाएगा।
-
गजट नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026
-
मतदान: 9 अप्रैल 2026
-
परिणाम: 4 मई 2026
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026
पुडुचेरी में भी एक चरण में मतदान होगा।
-
गजट नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
-
नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026
-
मतदान: 9 अप्रैल 2026
-
परिणाम: 4 मई 2026
| विवरण | पश्चिम बंगाल | असम | तमिलनाडु | केरल | पुडुचेरी |
|---|---|---|---|---|---|
| चरण | 2 | 1 | 1 | 1 | 1 |
| गजट नोटिफिकेशन की तारीख | पहला चरण: 30 मार्च 2026दूसरा चरण: 2 अप्रैल 2026 | 16 मार्च 2026 | 30 मार्च 2026 | 16 मार्च 2026 | 16 मार्च 2026 |
| नॉमिनेशन की आखिरी तारीख | पहला चरण: 6 अप्रैल 2026दूसरा चरण: 9 अप्रैल 2026 | 23 मार्च 2026 | 6 अप्रैल 2026 | 23 मार्च 2026 | 23 मार्च 2026 |
| वोटिंग की तारीख | पहला चरण: 23 अप्रैल 2026दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026 | 9 अप्रैल 2026 | 23 अप्रैल 2026 | 9 अप्रैल 2026 | 9 अप्रैल 2026 |
| परिणाम | 4 मई 2026 | 4 मई 2026 | 4 मई 2026 | 4 मई 2026 | 4 मई 2026 |
कब खत्म होगा मौजूदा सरकारों का कार्यकाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों में वर्तमान सरकारों का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। असम में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म होगा, जबकि केरल में 23 मई 2026 तक सरकार का कार्यकाल है। तमिलनाडु में 10 मई 2026 और पश्चिम बंगाल में 7 मई 2026 को वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा होगा। वहीं पुडुचेरी में सरकार का कार्यकाल 15 जून 2026 तक है। इन राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या भी अलग-अलग है। असम में 126 सीटों, केरल में 140 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होंगे।
चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां
चुनाव आयोग ने इन राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए करीब 15 लाख मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा लगभग साढ़े 8 लाख सुरक्षा कर्मी भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 49 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर, 1,444 पर्यवेक्षक, लगभग 40 हजार काउंटिंग अधिकारी और 21 हजार सेक्टर अधिकारी भी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। मतगणना के दौरान करीब 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।
कितने हैं मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार अंतिम मतदाता सूची के आधार पर असम में करीब 2.25 करोड़ मतदाता हैं। केरल में लगभग 2.7 करोड़ वोटर हैं, जबकि पुडुचेरी में करीब 9.44 लाख मतदाता हैं। तमिलनाडु में करीब 5.67 करोड़ मतदाता और पश्चिम बंगाल में जारी अंतिम सूची के अनुसार लगभग 6.44 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अदालत के फैसले के बाद कोई पूरक मतदाता सूची जारी होती है, तो उसे भी अंतिम आंकड़ों में शामिल किया जाएगा।