Dhurandhar 2 Teaser Out: ‘घर में घुसेगा भी, मारेगा भी..’ रणवीर की जबरदस्त एंट्री, धुरंधर 2 का एक्शन-पैक्ड टीजर

Dhurandhar 2 Teaser Out: मेकर्स ने स्पाई ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर जारी कर दिया है। इसमें रणवीर अपनी हीरोइक एनर्जी और जोश के साथ दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dhurandhar 2 Teaser Out: ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’ – इस टैगलाइन के साथ मेकर्स ने धुरंधर 2 का नया पोस्टर लॉन्च कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही फैंस का उत्साह साफ नजर आ रहा है। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर और अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, और अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।

अदित्य धर द्वारा निर्मित यह फिल्म अपनी रिलीज़ के समय से ही दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दे चुकी है। मज़ेदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यही वजह है कि अब दर्शक इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर और रिलीज डेट

मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर (Dhurandhar 2 Teaser) रिलीज करते ही फिल्म की रिलीज़ डेट भी घोषित कर दी है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि धुरंधर का यह दूसरा भाग पहले वाले पार्ट से भी ज्यादा एक्शन और मनोरंजन से भरपूर होगा।

पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। भारत में इसने करीब 833.40 करोड़ रुपये, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 1233 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इन आंकड़ों के साथ यह फिल्म भारत की पाँच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

टीजर के रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त जोश देखने को मिला और सभी की निगाहें अब फिल्म पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों से वही प्यार मिलेगा या यह सिर्फ एक सिक्वल बनकर रह जाएगी, और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

Dhurandhar 2 teaser
Comments (0)
Add Comment