Bigg Boss Marathi 6: वाइल्ड कार्ड बनकर लौटीं राखी सावंत, ‘नागिन अवतार’ से घर में मचा हड़कंप

Bigg Boss Marathi 6: बिग बॉस मराठी सीजन 6 में राखी सावंत की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। घर में कदम रखते ही राखी ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ से माहौल में जान फूंक दी है। उनकी एंट्री के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

Bigg Boss Marathi 6: दिव्या शिंदे और ओमकार राउत के शो से बाहर होने के बाद बिग बॉस मराठी 6 के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। दर्शकों के लिए यह किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है, क्योंकि इस बार एंट्री ली है ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने। अपनी बेबाक सोच, बोल्ड अंदाज़ और अनप्रेडिक्टेबल गेम के लिए मशहूर राखी ने शो में कदम रखते ही माहौल पूरी तरह बदल दिया है। उनकी एंट्री की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।

बिग बॉस मराठी में आमतौर पर एक से ज्यादा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होती है। ऐसे में राखी सावंत के आने के बाद अब यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि जल्द ही घर में किसी और नए चेहरे की एंट्री भी हो सकती है, जिससे गेम और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा।

बिग बॉस मराठी 6 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनीं राखी

राखी सावंत आधिकारिक तौर पर बिग बॉस मराठी सीजन 6 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। पहले ही दिन से वह हाई-वोल्टेज ड्रामा और फुल एंटरटेनमेंट मोड में नजर आ रही हैं। हंगामा, मस्ती और स्ट्रेट फॉरवर्ड गेमप्ले उनकी पहचान रही है, और माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी से घर के अंदर बने मौजूदा समीकरण पूरी तरह हिल सकते हैं। कंटेस्टेंट्स के लिए अब गेम और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि राखी अपनी शर्तों पर खेलने के लिए जानी जाती हैं।

गेम बदलने के मूड में हैं राखी सावंत

राखी सावंत ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी एंट्री के बाद बिग बॉस का खेल पहले जैसा नहीं रहेगा। उनका मानना है कि बिग बॉस का मंच एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है और कंटेस्टेंट्स को बिना झिझक अपना बेस्ट देना चाहिए। राखी ने फुल ऑन ड्रामा, दमदार स्ट्रैटेजी, अलग अंदाज़ के आउटफिट्स और निडर गेमप्ले का वादा किया है।

इसके साथ ही राखी ने शो के होस्ट रितेश देशमुख की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता बताया और कहा कि ऐसे शो का हिस्सा बनना गर्व की बात है, जो महाराष्ट्र के दर्शकों से गहराई से जुड़ा हुआ है। राखी के मुताबिक, बिग बॉस मराठी में उनकी मौजूदगी खास तौर पर मराठी ऑडियंस और महाराष्ट्र के लिए है।

 

Bigg Boss Marathi 6
Comments (0)
Add Comment