Amitabh Bachchan Investment: बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan एक बार फिर अपने नए निवेश को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों के साथ-साथ बिग बी रियल एस्टेट सेक्टर में भी लगातार निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब Ayodhya में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन लगभग 2.67 एकड़ में फैली हुई है और इसे उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी The House of Abhinandan Lodha से खरीदा है। अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा निवेश माना जा रहा है।
अयोध्या बन सकता है बड़ा निवेश केंद्र
कंपनी के अनुसार यह जमीन ‘द सरयू’ नाम के बड़े प्रोजेक्ट के पास स्थित है। यह प्रोजेक्ट करीब 75 एकड़ में फैला हुआ है और भविष्य में इसे लग्जरी व प्रीमियम डेवलपमेंट के रूप में विकसित करने की योजना है। जमीन की खरीद से जुड़े सभी दस्तावेज बिग बी की कंपनी एबी कॉरपोरेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरे किए।
कंपनी के चेयरमैन Abhinandan Lodha का कहना है कि अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम के निवेश से अयोध्या आने वाले समय में रियल एस्टेट निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उनके मुताबिक जमीन केवल एक संपत्ति नहीं होती, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत भी होती है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहर में निवेश का महत्व और बढ़ जाता है।
अयोध्या में बिग बी का तीसरा बड़ा निवेश
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदी हो। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में लगभग 25,000 वर्ग फुट का एक और प्लॉट खरीदा था, जो इसी प्रोजेक्ट के आसपास स्थित बताया जाता है। वहीं साल 2024 में भी उन्होंने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करीब 10,000 वर्ग फुट की जमीन लगभग 14.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस तरह अयोध्या में यह उनका तीसरा बड़ा निवेश है।
सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि बिग बी ने Alibaug में भी रियल एस्टेट में निवेश किया है। वहां उन्होंने ‘सोल दे अलीबाग’ प्रोजेक्ट में करीब 10 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदा था। इस प्रोजेक्ट में कई बॉलीवुड सितारों ने भी निवेश किया है, जिनमें Kriti Sanon और Kartik Aaryan का नाम शामिल है।