Afghanistan Pakistan War: Pakistan की ओर से कथित हवाई हमले में 19 लोगों की मौत के बाद Afghanistan में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। काबुल ने इस कार्रवाई को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है और सख्त जवाब देने की चेतावनी दी है। हालात की समीक्षा के लिए काबुल और कंधार में आपात बैठकें बुलाई गई हैं।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने बयान जारी कर कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और 19 लोगों की मौत का हिसाब लिया जाएगा। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार कर अवैध घुसपैठ की और नांगरहार व पक्तिका प्रांतों में बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग हताहत हुए। एक ही परिवार के 19 सदस्यों की मौत की बात भी सामने आई है। मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान को जवाबी कार्रवाई का अधिकार है और उचित समय पर कड़ा कदम उठाया जाएगा।
दूसरी ओर, पाकिस्तानी वायुसेना का दावा है कि उसने Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, एफ-16 और जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों से पक्तिका प्रांत के बरमल इलाके में कार्रवाई की गई। कुछ रिपोर्टों में एक मदरसे पर भी हमले की बात कही गई है। इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में यह ऑपरेशन किया गया बताया जा रहा है घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।