Assi Vs Do Deewane Seher Mein: संडे कलेक्शन में किसका जलवा? ‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने शहर में’ आगे

Assi Vs Do Deewane Seher Mein: 'अस्सी' ने रिलीज के तीसरे दिन 'दो दीवाने शहर में' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया। हालांकि कुल कलेक्शन में अभी भी सिद्धांत और मृणाल की फिल्म ही आगे है।

Assi Vs Do Deewane Seher Mein: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुईं। एक ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा Do Deewane Sheher Mein थी, जबकि दूसरी तरफ तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा Assi ने दस्तक दी। ओपनिंग डे पर रोमांटिक फिल्म को बेहतर रिस्पॉन्स मिला, जबकि ‘अस्सी’ की शुरुआत धीमी रही। हालांकि दूसरे दिन तापसी की फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और मुकाबले को दिलचस्प बना दिया।

‘अस्सी’ का तीसरे दिन का प्रदर्शन

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। कहानी एक यौन उत्पीड़न मामले की कानूनी लड़ाई पर आधारित है, जो सामाजिक चुप्पी और जेंडर असमानता जैसे मुद्दों को उठाती है।

फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसमें करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन 1.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही तीन दिनों में ‘अस्सी’ की कुल कमाई 3.97 करोड़ रुपये हो गई है।

‘दो दीवाने शहर में’ का बॉक्स ऑफिस हाल

रवि उदयवार निर्देशित ‘दो दीवाने शहर में’ एक भावनात्मक प्रेम कहानी है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी शशांक और रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी-अपनी असुरक्षाओं से जूझते हुए एक-दूसरे के सहारे आत्मविश्वास पाते हैं।

फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ‘अस्सी’ को पीछे छोड़ दिया था। दूसरे दिन कलेक्शन में लगभग 20 फीसदी का उछाल आया और फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी रविवार को ‘दो दीवाने शहर में’ ने 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 4.06 करोड़ रुपये हो गई है।

तीसरे दिन कौन आगे?

रविवार के कलेक्शन में ‘अस्सी’ (1.37 करोड़) ने मामूली बढ़त बनाई, लेकिन कुल कमाई के मामले में ‘दो दीवाने शहर में’ (4.06 करोड़) अब भी थोड़ी आगे चल रही है। बॉक्स ऑफिस की यह टक्कर आने वाले दिनों में और दिलचस्प हो सकती है।

 

Assi Vs Do Deewane Seher Mein
Comments (0)
Add Comment