Nitish Kumar oath : बिहार की राजनीति फिर वहीं आकर खड़ी हो गई हैं जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और साथ में है बीजेपी. जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री 10वीं बार शपथ लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत कर दी है. राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
उनके साथ कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें जद (यू), भाजपा, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता शामिल हैं।
दो उपमुख्यमंत्री बने
नई सरकार में भाजपा के
• सम्राट चौधरी
• विजय कुमार सिन्हा
को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
दोनों नेताओं ने शपथ समारोह में हिस्सा लिया और नए मंत्रिमंडल को मजबूत स्थिरता देने पर विश्वास जताया।
किस-किस को मिली मंत्रिमंडल में जगह?
नई सरकार में अनुभवी चेहरों के साथ कई नए नामों को भी मौका दिया गया है। मंत्रियों की प्रमुख सूची इस प्रकार है.
जद (यू) से शामिल मंत्री
- विजय कुमार चौधरी
- विजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- आशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन साहनी
- संजय झा
- जामा खान
भाजपा से शामिल मंत्री
- मंगल पांडेय
- नितिन नबिन
- रामकृपाल यादव
- दिलीप जायसवाल
- संजय सिंह ‘टाइगर’
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- श्रेयसी सिंह
- लखनेंद्र रोशन
अन्य सहयोगी दलों से मंत्री
- संतोष सुमन (HAM-S)
- संजय कुमार (LJP-RV)
- संजय कुमार सिंह (LJP-RV)
- दीपक प्रकाश (RLM)
महिलाओं और युवाओं को भी तवज्जो
नई टीम में तीन महिला चेहरों को शामिल कर संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।
- लेशी सिंह
- रमा निषाद
- श्रेयसी सिंह
इसके अलावा कई युवा विधायकों को पहली बार मौका मिला है, जिससे सरकार की नई ऊर्जा और बदलाव की दिशा दिखती है।
नई सरकार से उम्मीदें…
शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार विकास, सुशासन, रोजगार और कानून व्यवस्था पर सबसे ज़्यादा ध्यान देगी। गठबंधन के सभी दलों ने स्थिर और मजबूत सरकार चलाने का भरोसा जताया है।
बिहार में नई सरकार बनने के साथ ही अब सभी की निगाहें आने वाले फैसलों और मंत्रियों के कार्य-विभागों पर टिकी हैं।